गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ख़जनी क्षेत्र सिकरीगंज थान में एक भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकरीगंज थाना क्षेत्र में छटियारी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक डंपर से टकरा गई।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र, छटियारी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे समय: लगभग 7:30 बजे वाहन: कार और डंपर भीषण टक्कर हुआ जिसमें मृतक: 3 श्रद्धालु (1 महिला, 2 पुरुष) रहे ,
घायल में 1 श्रद्धालु (गंभीर रूप से) घायल है।मृतकों की पहचान गोपाल यादव (64 वर्ष)सोना देवी (62 वर्ष) अरविंद कुमार (37 वर्ष)ये तीनों बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे और एक ही गांव के निवासी थे।अरुण कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डंपर चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद
स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों के परिवार में मातम
इस हादसे से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है।जिला प्रशासन ने अस्पताल में सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply