राहुल सिंह, रेशमा शेख की फ़िल्म ‘चिट्ठी’ फरवरी में होगी रिलीज, पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स ने खरीदा

रिबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट गर्ल रेशमा शेख की हृदयस्पर्शी फ़िल्म ‘चिट्ठी’ फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सिनेमाहॉल के साथ ही साथ पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स के यूट्यूब चैनल, ओटीटी एवं टीवी चैनल पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी एक्टर राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘द डील डन द क्लट फ़िल्म चिट्ठी!’ उन्होंने आगे लिखा है कि ‘भोजपुरी फिल्म चिट्ठी का डील हो गया, उसको हिंदी और पंजाब के मशहूर कंपनी पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स ने खरीदा है। इसको बेहतरीन तरीके से रिलीज़ किया जाएगा। आप सब बहुत जल्द पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स के यूट्यूब चैनल, ओटीटी एवं टीवी चैनल पर रिलीज़ की जाएगी ! थैंक्यू सो मच पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स फ़िल्म एंड मैडी भाई एंड आल पूर्वांचल टीम… फ़िल्म चिट्ठी का ट्रेलर और बेहतरीन सांग फरवरी में रिलीज़ होगी।’
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म ‘चिट्ठी’ दो भाषाओं (हिंदी भोजपुरी) में बनाई गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच फुल टू धमाल मचाने आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री काफी डिफरेंट होने वाली है, क्योंकि इस उनका प्यार और रोमांस चिट्ठियों के जरिये दिखेगा। उनके साथ वर्सटाइल एक्टर देव सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ में अनूप अरोरा, माया यादव, संतोष यादव पहलवान, साहब लाल धारी, रिंकू आयुषी, साहिल राज, जय यादव आदि अपने अभिनय कला से ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में दर्शकों का पूरा का पूरा मनोरंजन होने के साथ साथ उन्हें जगरूकता भरा संदेश भी मिलने वाला है। इस फिल्म के गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो सभी संगीतप्रेमियों के दिल के दिल को छू लेने वाला है।
फिल्म चिट्ठी के निर्माता ब्लू वर्ज फिल्म्स, श्रवण प्रसाद गोंड, अरविन्द यादव हैं। सह-निर्माता सना फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड (फैज़ अहमद)  हैं। फिल्म के निर्देशक दिनेश पाल हैं। लेखक राहुल कुमार हैं। संगीत सावन कुमार ने दिया है। नृत्य अशोक माइती, छायांकन श्रवण कुमार, संकलन डीजे प्रियंका वीडियो, कॉस्ट्यूम नेहा शेख का है। प्रोडक्शन हेड नीरज यादव, सहायक निर्देशक अनिल विश्वकर्मा, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts