प्रयागराज स्नान में गयी महिला हुई लापता

 

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर, ( सहजनवा ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवास की रहने वाली महिला विमला देवी पत्नी राम नरायण सहानी बीते बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ से गयी थी और लापता हो गयी । लोगों ने बहुत तलाश किया परंतु पता नहीं चल सका है। उसके साथ गाँव के अन्य श्रद्धालु भी गये थे, सभी घर लौट आये और विमला देवी के घर वालों को गायब होने की सूचना दी।
मौनी आमावस्या के दिन कुंभ में मची भगदड़ में यह गायब हो गयी थी। उक्त जानकारी ग्रामीणों ने मीडिया को दी ।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र सहजनवा के अंर्तगत माट बाजार गाँव निवासी नंद कुमार 65 वर्ष 26 जनवरी को प्रयागराज गये थे, तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी । घर वाले वहां पहुचकर उनका दाहसंस्कार कर दिया है । उक्त संदर्भ में चौकी प्रभारी घघसरा वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts