महाकुंभ स्नान करके घर आ रहे पति पत्नी, झूंसी मोड़ से पत्नी गायब, पति मेला में कर रहा तलाश

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर, ( सहजनवा ) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट निवासी कपिल देव तिवारी अपनी पत्नी सुमित्रा देवी उर्फ मिन्ता के साथ 24 जनवरी को दोपहर में घर से महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज इलाहाबाद के लिए निकले और 25 जनवरी को सुबह पहुंच गए । 29 जनवरी मौनी अमावस्या को गंगा स्नान करने के बाद घर आने के लिए झूंसी बस स्टेशन पर पति-पत्नी जा रहे थे कि झूंसी मोड़ से पत्नी सुमित्रा देवी उर्फ मिन्ता गायब हो गई, तबसे अभी तक उनका कहीं पता नहीं चल रहा है । पति प्रयागराज इलाहाबाद धाम में उनको ढूंढ रहा हूं । पत्नी सुमित्रा देवी के पास मोबाइल फोन नहीं है, पति परेशान हैं। यह जानकारी गायब महिला के पति कपिल देव तिवारी ने मोबाइल फोन 9935369603 से दीं है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts