मनोज लाल यादव का होली की मस्ती से भरपूर गीत ‘रंग हाईकोट में गईल’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव अपने फैंस और ऑडियंस के लिए होली से पहले ही होली की मस्ती से भरपूर भोजपुरी होली गीत ‘रंग हाई कोट में गईल’ लेकर आए हैं। जिसे देखकर हर कोई होली की मस्ती में चूर हो रहा है और बिना अबीर गुलाल के ही मस्ती के रंगों से सराबोर हो रहा है। यह होली गीत देवर भाभी की होली की मस्ती पर आधारित है। इस होली गीत को मनोज लाल यादव ने पॉपुलर सिंगर नेहा राज के साथ जुगलबंदी जमाते हुए गाया है। इस गाने में उनकी जुगलबंदी बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर लग रही है। यह होली सांग आक्या फिल्म्स के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में मनोज लाल यादव खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है। क्योंकि होली का महीना बड़ा ही मस्ती वाला होता है, इसलिए मनोज लाल ने अपने फैंस और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं। इस होली गीत से सभी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है।
आक्या फिल्म्स प्रा.लि. प्रस्तुत होली गीत ‘रंग हाई कोट में गईल’ के निर्माता विश्वेश पांडेय हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की अपनी मधुर आवाज से जादू चला दिया है। उनका साथ पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने दिया है। इस गीत के गीतकार व संगीतकार एसके आनंद यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर राजेश यादव हैं। म्यूजिक अरेंजर प्रकाश सिंह, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एसके आनंद यादव हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *