सुरेश सिंह गोल्डी, आर.के गुप्ता, प्रकाश आनंद की हिंदी फिल्म ‘शिकारी आत्मा’ का फर्स्ट लुक लांच

सिनेमा को लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जाता है, जिससे लोग अपने सारे टेंशन भूल कर जीवन के कुछ पल मनोरंजन के साथ बिता सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिंदी हॉरर फिल्म ‘शिकारी आत्मा’ का निर्माण किया गया है, जिसमें इंटरटेनमेंट का फुल डोज दिया गया है। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक लांच किया है, जिसका पोस्ट देखकर हर कोई बहुत तारीफ कर रहा है।
गौरतलब है कि एस आर जी एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित हिन्दी हॉरर फिल्म ‘शिकारी आत्मा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में लांच किया है। फ़िल्म के निर्माता सुरेश सिंह गोल्डी व सह निर्माता आर.के गुप्ता हैं। फ़िल्म के लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार गिरीश जैन, शालिनी पांडेय, मुश्ताक़ ख़ान, नागेंद्र कुमार, सुरेश सिंह गोल्डी, चाँदनी गुप्ता, नेहा ख़ान, निश्चल राठौर, अमित नाथ, गौरव अभी शर्मा इत्यादि हैं। संगीतकार कुलदीप शुक्ला व विक्की प्रसाद गीतकार तहजीव आलम व तनवीर आलम, लेखक तौकीर आलम हैं। छायांकन अनिल विश्वकर्मा, संकलन अनिल राय ने किया है। प्रोमो एडिटर पंकज सिंह हैं। नृत्य मिश्रकेसी, कला मार्टन मिश्रा का है। सह निर्देशक सत्या दूबे, प्रोडक्शन हेड हर्ष सिंह, डिजाईनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन संकलन स्टूडियो मुंबई में किया गया है।
फ़िल्म निर्माता सुरेश सिंह गोल्डी ने पीआरओ रामचन्द्र यादव को बताया कि ‘फ़िल्म का कंटेंट बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और डर का समावेश है। यह फ़िल्म बहुत ही बेहतरीन तरीक़े से बनाई गई है। फिल्म ‘शिकारी आत्मा’ की कहानी प्यार और दोस्ती के ऊपर बनाई गई है। इसमें एक प्यार करने वाले अपने घर से भागते है और जंगल में फँस जाते हैं। वहाँ पर उस स्थान पर कुछ ग़लतियां हो जाती है, जिसे ‘शिकारी आत्मा’ उसके प्रेमी को अपने क़ब्ज़े में कर लेती है, फिर शुरू होता है सस्पेंस, डर और एंटरटेनमेंट का डोज। यह फिल्म ऑडियंस के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है।’
जाने माने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश आनंद ने कहा कि ‘यह फिल्म जब भी रिलीज होगी तो दर्शक पूरी फिल्म देखकर अपने सारे टेंशन भूल जाएंगे और अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। मैं जब भी कोई फ़िल्म की मेकिंग करता हूँ तो हर वर्ग के आडियंस के भरपूर मनोरंजन का ध्यान देता हूँ। फिल्म ‘शिकारी आत्मा’ के प्रोड्यूसर सुरेश सिंह गोल्डी और को-प्रोड्यूसर आर.के गुप्ता ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *