सभासदों ने तिरंगा लाइट खरीद में किए गए धांधली को लेकर चेयरमैन से मिले

संवाददाता– एस. पी. सिंह

सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

नगर पंचायत सहजनवां कार्यालय में मंगलवार को विकास कार्यों और नगर पंचायत में लगाए के तिरंगा लाइट न जलने तथा, किए गए विभागीय स्तर पर धांधली को लेकर सभासदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह से मिला गया । 14 वार्डो के सभासदों ने एक सुर में आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के थाना चौराहा, रेलवे स्टेशन के डिवाइडर पर वित्तीय वर्ष 2022- 23 में करीब 82 लाख लागत से तिरंगा लाइट लगाया गया था । जो कुछ दिन जलने के बाद खराब हो गया । वर्तमान में लगे लाइट केवल शोपीस बने हुए है । इसमें बड़े स्तर पर विभागीय धांधली की गई है । सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से जांच कराकर कारवाई कराने की मांग किया है ।
इस दौरान इंदु, प्रज्ञा, मनोज सिंह, प्रियंका सिंह, रविंद्र कुमार, अजय कसेरा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, मनोज जायसवाल, विजेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुमार, नीलम यादव, मिश्रावती देवी शामिल थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *