किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी रविवार को रात्रि में 8 बजे के करीब घर से बाहर गई थी । उसी दौरान पड़ोस गांव का युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया । किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंदन निषाद, निवासी कोल्हुई के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *