सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत

“फोर लेन बाईपास पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर”

संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर । चिलुआताल थाना क्षेत्र के फोर लेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव के निवासी अभिषेक व राजन के रूप में हुई है। दोनों भाई अपने मौसी के घर पीपीगंज जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार दोनो भाई बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। जैसे ही जमुआर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *