सीतापुर पत्रकार हत्याकांड को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को सहजनवां तहसील में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे के नेतृत्व में पत्रकारों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवां दीपक गुप्ता को सौंपकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है । साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए एवं पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी को आजीविका चलाने हेतु सरकारी नौकरी देने की मांग की है । वही हरिगोबिन्द चौबे ने कहा की पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है । यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला मानी जा रही है । पत्रकारों पर आए दिन हो रही घटनाओं के मद्देनजर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए तथा पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए । पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए कारगर उपाय करने की आवश्यकता है । ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को 60 साल के बाद पेंशन बीमा एवं नए पत्रकारों को सरकार के माध्यम से मानदेय प्रदान करने की मांग की गई । इस दौरान प्रधान प्रवासी, बेचन शर्मा, अशोक चौधरी, सुखदेव पांडेय, नितेश शुक्ला, रामसेवक, रवि निषाद, विवेक पांडेय, संतराज यादव, उर्मिला सिंह, राघवेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, अस्कन्द गिरी, यादवेंद्र यादव, राजकुमार मिश्रा, गौरव सिंह, समेत सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *