प्रदीप और शिविका को लांच कर रहे हैं गौरव सक्सेना, वीडियो सांग में आएंगे नजर

एक्टर प्रदीप और एक्ट्रेस शिविका पहली बार एक साथ फुल टू धमाल मचाने वाले हैं और ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। उन्हें प्रोड्यूसर गौरव सक्सेना वीडियो सांग ‘कातिल जवानी’ से लॉन्च कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल वीडियो सांग है, जिसमें प्रदीप और शिविका फर्स्ट टाइम एक साथ अपने शानदार अभिनय व डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैं।
बहुमुखी प्रतिभाशाली एक्टर प्रदीप एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदार में अपना टैलेंट दिखाने के लिए कमर कस चुके हैं। अब वे जल्द ही फ़िल्म जगत में भी धांसू एंट्री करके फुल टू धमाल मचाने वाले हैं। वहीं क्यूट एक्ट्रेस शिविका बचपन से एक्टिंग और डांस में माहिर हैं। वे स्कूल व कॉलेज में उम्दा परफार्मेंस करके अव्वल दर्जे पर रही हैं। यही वजह है कि शिविका अब अपना टैलेंट फिल्मों और गानों में दिखाने वाली हैं। वह फुल तैयारी के साथ फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रोड्यूसर गौरव सक्सेना फुल सपोर्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में जल्द ही प्रदीप और शिविका को दर्शक वीडियो अल्बम से लेकर फिल्मों में देख पाएंगे।
गौरतलब है कि फोर्थ क्राफ्ट फिल्म के बैनर तले वीडियो सांग कातिल जवानी का निर्माण किया गया है। निर्माता गौरव सक्सेना हैं। इस गाने में अभिनेता प्रदीप (मुन्ना) और अभिनेत्री शिविका की रोमांटिक केमिस्ट्री आडियंस के बीच नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग लखनऊ में रिच लोकेशन पर किया गया है। डीओपी रोहित लांबा, ईपी एवं एलपी रोहित मिश्रा हैं। क्रिएटिव हेड योगेश यादव, मेकअप रचित हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *