सहजनवां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक ज्वेलर्स मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है । महिला का आरोप है कि ज्वेलर्स मालिक ने डेढ़ लाख के बदले 13 लाख रुपए जबरन वसूला लिया, साथ ही जेवरात भी ले लिया है । इसके बाद भी अभी धन देने के लिए दबाव बना रहा है और नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
सहजनवां नगर में लुचुई निवासी पूनम सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि पैसों की आवश्यकता होने पर कस्बे के पोस्ट आफिस के सामने स्थित एक ज्वेलर्स के यहां एक सोने का हार, अंगूठी व एक सोने की चेन गिरवी रख कर डेढ़ लाख रुपए ब्याज पर ली । आरोप है कि नियमित रकम दी और बीच में ब्याज भी दी । कुछ समय बीतने के बाद गलत तरीके से हेराफेरी व उत्पीड़न करने के आशय से देनदारी कुल रकम डेढ़ लाख की जगह 13 लाख कर दी गयी व चुकाने का अनुचित दबाव बनाया जाने लगा । देने में असमर्थता जताने पर झांसे में लेकर व बेईमानी पूर्ण आशय से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाकर लोन दिलाया गया । आरोपितों ने 4 ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा कर कुल धनराशि निकाल ली गई । इसके अलावा करीब 9.20 लाख रुपए ऑनलाइन लिया गया । शिकायत पर 95 हजार रुपए चुकाने का समझौता किया गया । लेकिन वह भी देने के बाद भी 13 लाख रुपए की मांग की जा रही है । एक दिन दुकान के बगल में एक गैलरी में खींच ले गये तथा लात व घूसों से बुरी तरह मारने पीटने लगे । चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीरों के इकठ्ठा हो जाने की वजह से जान किसी तरह बच सकी ।
वहीं इस बाबत एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकरण की जानकारी नहीं है । मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी ।
Leave a Reply