गीडा पुलिस ने सक्रिय गैंग बना कर गौ तस्करी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई कि है । बताते चले कि सलीम पुत्र मकबूल निवासी बंजारनपुरवा, महरूमूर्तिया पूर्व, थाना हरदत्त नगर, गिरनट, जिला श्रावस्ती, इस्तखार शाह उर्फ बांके पुत्र अब्दुल माजिद, नियागंज, मनियारपुर थाना बंधुत्वकला, जिला सुल्तानपुर, कमलू पुत्र हजारी, बंजारनपुरवा, महरूमूर्तिया पूर्व, थाना हरदत्त गिरनट जिला श्रावस्ती, जो सक्रिय गैंग बना कर 4अप्रैल 2024 को वाहन पर पशुओं को लाद कर बिहार गौकशी के लिए ले जा रहे थे । जिसे पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से वाहन पर लदे 11 गौवंश को बरामद किया था । इसके बाद भी लगातार इनका गैंग गौकशी में सक्रिय था, और अवैध धन अर्जित करने में लगे थे । जिसको देखते हुए गीडा पुलिस ने इन तीनों गौ तस्करो के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई किया है ।
Leave a Reply