सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरौली में सार्वजनिक रास्ते में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर दर्जन भर ग्रामीणों ने प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । तथा तहसीलदार सहजनवा को ज्ञापन सौंपकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग किया है ।
प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांव के लोगो को आने जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता बना हुआ है । इस रास्ते पर गांव का एक मनबढ़ हैंडपंप गाड़ने के साथ शेष भूमि पर पक्का निर्माण कार्य करा रहा है । जिससे रास्ता पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है । रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाय ।

प्रदर्शन करने वालो में सरोजा देवी, अवधेश, कमलेश, यशवंत सिंह, मेघनाथ सिंह, सुजीत कुमार, ज्ञानमती, गीता, सोलिया देवी, धर्मवाती देवी, मंजू, कुसुम मौजूद थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *