सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसला में सार्वजनिक रास्ते की भूमि को गांव के मनबढ़ो ने कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी रास्ते को खोद कर नष्ट कर दिया गया है । जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है । प्रधान सुरेश गुप्ता ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर सड़क का मरम्मत कराने की मांग किया है ।
प्रधान ने आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 342ख, 343ख और 349ख नाम से भूमि है । उक्त नंबरान पर सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन के साथ स्थगन आदेश पारित है और 343ख में सार्वजनिक रास्ता है। सार्वजनिक रास्ते को मनबढ़ो ने 30 मार्च को 6.30 बजे के करीब जेसीबी लगाकर खोद दिया है । जिससे ग्रामीणों का रास्ता रुका हुआ है । आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा । प्रशासन से सड़क पटाने की मांग किया है ।
इस संदर्भ में एसडीएम सहजनवा दीपक गुप्ता ने कहा कि लेखपाल से जांच रिपोर्ट मांगी गई है । रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जायेगी ।
Leave a Reply