स्कूल चलों अभियान व संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकाली रैली

“शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान, बांटी गईं पुस्तकें छात्राओं को नए सत्र की पुस्तकें भी दी गईं”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

खजनी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा रुद्रपुर में स्थित बीआरसी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण जन जागरूकता रैली बच्चों ने निकाली रैली ब्लॉक प्रमुख खजनी अंशु सिंह ने स्कूल चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ रैली के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण के बावत जन-जन को जागरूक किया।

रैली के दौरान बच्चे स्लोगन लिखी दफ्तियां पढ़ी-लिखी नारी घर की उजियारी, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे शिक्षित समाज बनाएंगे, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है, सर्व शिक्षा का कहना पढ़ने जाए हर भाई बहना, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो नारे के साथ शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया।

इसी प्रकार सौ रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई, एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाते हैं जब हम गंदगी फैलाते हैं, वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे संचारी रोगों को भगाएंगे, स्वच्छ भारत है एक अभियान सब मिलकर करें अपना योगदान आदि नारों के साथ संचारी रोगों के बचाव के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। जन जागरूकता रैली ग्राम सभा रुद्रपुर में स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर खजनी कस्बे भ्रमण करने के पश्चात विद्यालय में आकर समाप्त हुई।

ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक एजुकेशन अफसर सावन कुमार ने बताया कि समाज उत्थान के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शिक्षा के प्रति सभी अभिभावक जागरूक होकर अपने-अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।

प्रदीप त्रिपाठी चिकित्सा प्रभारी खजनी ने बताया-संचारी रोग कैसे फैलते हैं। संक्रामक रोग, जिन्हें संक्रामक रोग भी कहा जाता है, वे रोग हैं जो बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवी जैसे रोगजनकों के कारण होते हैं। वे सीधे संपर्क, हवा में मौजूद बूंदों, दूषित भोजन या पानी, मच्छरों जैसे वाहक और यौन संपर्क सहित विभिन्न तरीकों से फैलते हैं। इससे बचने के उपाय स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, टीकाकरण कराना, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता बनाए रखें।

जागरूकता रैली में सावन कुमार दुबे खंड शिक्षाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रुद्रपुर राहुल उर्फ संगम त्रिपाठी, सुरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक,राजेश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष,सुषमा त्रिपाठी सहायक अध्यापिका, अंशुमान धर द्विवेदी, संजय सिंह, शक्ति सिंह, शालिनी सिंह अध्यापिका, हेमंत कुमार, राकेश सिंह, मुरारीलाल, सत्यप्रकाश राय,किरन त्रिपाठी शिक्षामित्र आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *