पागल कहने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, 13 पर केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया निवासी इंद्रेश पुत्र फूलदेव बुधवार को शाम 5 बजे पिता और भाई आपस में बहस कर रहे थे कि, तभी गांव का लड़का भाई को पागल कहने लगा, जिसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा मार पीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।
वहीं दूसरे पक्ष हरिश्चंद पुत्र पुद्दन ने विपक्षी पर लड़के विकास, लड़की नंदनी, पिता पुद्दन को गाली गलौज देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था । पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ भी बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *