राज्य समन्वय समिति के समक्ष अपनी मांगे रखेगा प्रधान संगठन

“राष्ट्रीय संयोजक का प्रधानों ने किया भव्य स्वागत”

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर शुक्रवार राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने आज बैठक कर राज्य समन्वय समिति के समक्ष अपनी मांगे रखने का निर्णय लिया है.गोरखपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्य सचिव से मिलकर बैठक बुलाये जाने की मांग करेंगे.
यह जानकारी संगठन के जिला प्रभारी ह्रदय शंकर सिंह ने दी.उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक का गोरखपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य,जिला,मंडल तथा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया. जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाये जाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. एमजी नरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान कराए जाने की मांग रखी गई. जनपद स्तर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ नियमित बैठकों के विषय पर भी चर्चा की गई. जिला योजना समिति में दो प्रधानों को सदस्य बनाए जाने तथा एमजी नरेगा का डोंगल ग्राम पंचायतों को प्रदान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई. बिजली के बिलों का कामर्शियल दरों पर भुगतान रोके जाने तथा छोटी ग्राम पंचायतों को अधिक धनराशि प्रदान किए जाने के विषयों पर चर्चा की गयी.
24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय बैठक में लिया गया.आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई. जिला पंचायत तथा संचित कोष की धनराशि ग्राम पंचायतों को दिलाए जाने का विषय भी विचार में लाया गया.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री विजय यादव, गोरखपुर के जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह, लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष ओंकार चौरसिया, गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,कौड़ीराम के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद यादव,जंगल कौड़िया के ब्लाक अध्यक्ष राम भोला सिंह,खोराबर के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बड़हलगंज के ब्लॉक अध्यक्ष बैरिस्टर यादव, सहजनवा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला, भरोहिया के ब्लॉक अध्यक्ष विनीत सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लाक उपाध्यक्ष देवेंद्र पासवान,प्रधान प्रतिनिधि रंजय कनौजिया,ग्राम प्रधान बृजेश दुबे,संजय राणा धीरेंद्र कुमार मिश्रा, जगदीश कुमार गुप्ता, शत्रुघन यादव, जय सिंह सत्यनारायण,शिवकुमार पासवान, अभिषेक पासवान, संतोष कुमार,गिरजेश दुबे,लाल बहादुर यादव तथा संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *