सोलह करोड़ लागत से बनेगा फायर स्टेशन,जमीन चिन्हित

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

क्षेत्र के लोगो के लिए आगजनी से राहत भरी खबर है। सहजनवा, बखिरा मुख्य मार्ग से सटे पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिवरान के मौजा चौरी मे घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे के प्रयास से एक एकड़ दो डिसमिल जमीन की जगह चिन्हित किया गया है। जो करीब सोलह करोड़ की लागत से यहां फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा, और यहीं ट्रेनिग सेंटर भी बनने की उम्मीद है। बताते चलें की प्रति वर्ष आगजनी के कारण किसानो के फसल और घर जलने से करोड़ों का नुकसान होता है। क्षेत्र के लोगो का काफी समय से मांग था की ब्लॉक स्तर पर फायर बिग्रेड की गाड़ी उपलब्ध कराया जाए। जिससे आगजनी होने तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि प्रतिवर्ष आगजनी होने पर सहजनवा फायर स्टेशन पर फोन किया जाता है। या तो गाड़ी उपलब्ध नही हो पाती है, या गाड़ी आने मे विलंब हो जाता है। जिससे लोगो का काफी नुकसान हो जाता है। क्षेत्र मे फायर स्टेशन बन जाने से लोगो को आगजनी से राहत मिलेगी। आग से नुकसान कम हो जायेगा। लोगो ने घघसरा के चेयरमैन के प्रयास की सराहना की।

इस संबंध मे अग्नि शमन अधिकारी गीडा सरोज सिंह का कहना है कि जगह चिन्हित कर पिलर लगवा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जायेगा। स्वीकृति होते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *