बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव में आधा दर्जन लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर एक व्यक्ति को बुरी तरह मार पीट कर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 191(3), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित बुढ़नपुरा निवासी सतीश पाण्डेय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 जून को रात करीब 10 बजे मनु पाण्डेय, विकाश पाण्डेय, कृष्णा नन्द पाण्डेय, ऋशीकेश पाण्डेय और ऋषभ पाण्डेय शराब के नशे में उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने न सिर्फ सतीश के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी माँ, भाभी और बहन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। धक्का-मुक्की के साथ गालीगलौज भी की। पीड़ित ने बताया इस हमले में उसका का पैर जख्मी हो गया इसी कारण अभी तक चलने में असमर्थ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Leave a Reply