पड़ोसी युवक के फोन से परेशान युवती ने लगाई थी फांसी, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के औराई में बीते गुरुवार की शाम 21 वर्षीय युवती सुमित्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब इस मामले में मृतका के भाई ने गाव के ही एक युवक और उसके परिजनों पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।

औराई निवासी दयानन्द यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे ही गाव का रहने वाला सुभम लोहार पुत्र रामप्रीत लोहार मेरी बहन सुमित्रा को फोन करके आये दिन परेशान करता था, सुमित्रा द्वारा फांसी लगाए जाने से थोड़ी देर पहले सुभम ने उसको फोन किया था, जिसकी काल रिकार्डिंग मौजूद है, अन्य नम्बरो से भी सुमित्रा को परेशान किया जाता था। पीड़ित भाई ने पुलिस को सभी नम्बर सौंपकर गुहार लगाई है कि सभी नम्बरो की जांच की जाय।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सुभम लोहार और उसके परिजनों पर बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *