गैरइरादतन हत्या के तीन वांछित आरोपी गिरफ़्तार

सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर। गैरइरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को बेलीपार पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार, दिनेश कुमार और सुमीत गौड़ शामिल हैं।इन्हें उनके गांव रूदाईन और कनईल से दबोचा गया। ये आरोपी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके भतीजे को जान बचाने के लिए नदी में कूदने के कारण हुई घटना के आरोपित हैं।
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को वादिनी के पुत्र और भतीजे बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने बाइक रोककर युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए वादिनी का भतीजा नदी में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, वादिनी का बेटा नदी से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बेलीपार थाना में गैरइरादतन हत्या, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पहले ही एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों को भी दबोच लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *