बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज उपनगर के सरयूनगर वार्ड में प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य और गायत्री मंदिर निर्माण हेतु नींव पूजन का कार्य चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति महेश उमर और सभासद सुदीप वर्मा के साथ विधिवत पूजनोपरांत किया।
बता दे कि बड़हलगंज नगर के नई हनुमानगढ़ी मुहल्ला स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर से श्रद्धालुओं की आस्था गहरे से जुड़ी है, अक्सर मन्दिर में आसपास के लोगों द्वारा धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है जिसे लेकर विगत कई वर्षों से मंदिर परिसर को समतल करने के साथ उसपर इंटरलॉकिंग लगाए जाने की मांग होती आ रही थी। जनता की यह आवाज स्थानीय श्रद्धालुओं ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर तक पहुंचाई, जिसे पूरा करते हुए चेयरमैन प्रीति उमर ने मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुये श्रावण सोमवार को एकादशी तिथि के अवसर पर विधिवत पूजनोपरांत इंटरलॉकिंग कार्य का श्रीगणेश कराया।
इसके साथ ही चेयरमैन दंपत्ति ने पुरानी हनुमान गढ़ी मोहल्ला स्थित गायत्री मंदिर और यज्ञ शाला मन्दिर के नवनिर्माण कार्य हेतु आधारशिला पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यहां यह बताना जरूरी है कि सरयू तट स्थित यह क्षेत्र जुआरियों का अड्डा बन चुका था, जिससे मुक्ति के लिये स्थानीय निवासी काफी अरसे से मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की मांग कर रहे थे, ताकि वहां श्रद्धालुओं को सुविधा मिल जाय और अवांक्षित तत्वों का प्रश्रय बंद हो। जिसे संज्ञान में लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क करने के साथ मन्दिर के जीर्णोद्धार का वीणा उठाया था। श्रावण सोमवार एकादशी के अवसर पर जनता की दो मांगो को पूरा करने की दिशा में नगरपंचायत द्वारा सार्थक शुरुआत किए जाने से स्थानीय निवासियों ने चेयरमैन प्रीति उमर और प्रतिनिधि महेश उमर के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल, गायत्री परिवार यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, यतींद्र नाथ त्रिपाठी, लालजी वर्मा, विजयलक्ष्मी जायसवाल, संजय कसेरा, कैलाश वर्मा, संजय पटवा, शिवम वर्मा, अमरनाथ उमर, परमात्मा पटवा, अमलेश भारती, सुरेश उमर, कृष्ण कुमार गुप्ता, डब्ल्यू सोनकर, पवन यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र वर्मा, विवेक जायसवाल, अजय मोदनवाल, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, आशीष उमर, विकास गौड़, महेश वर्मा आदि मौजूद थे।
Leave a Reply