चोरी की मोटरसाइकिल और आभूषणों के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार

सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर।  जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल और एंटी थेफ्ट सेल के सहयोग से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, नौ पीली धातु के आभूषण (जिनमें एक नाक की कील, दो कान की पट्टियां, चार कान के टॉप्स और दो टूटे हुए टॉप्स शामिल हैं), 1810 रुपये नकद, और एक लाल रंग के बैग में दो लोहे के सब्बल बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू भारती, झिनक, बब्लू वर्मा, अजय यादव, जवाहिर, और बब्लू उर्फ शेर बहादुर के रूप में हुई है। इनमें से मोनू भारती का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है, जिसके खिलाफ गोरखपुर और महाराजगंज जिलों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं। बब्लू वर्मा के खिलाफ तीन, जवाहिर के खिलाफ तीन, और बब्लू उर्फ शेर बहादुर के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज है, जिसमें हत्या और डकैती जैसे आरोप शामिल हैं। अजय यादव और झिनक के खिलाफ भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई है। जिन्हें आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया जहां से जेल भेज दिए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *