हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना में जमीनी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से सुन्दरी देवी और पति चिन्नी प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से भेजू साहनी घायल हो गए। दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मोलहिजा कराते हुए कुल 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासिनी सुन्दरी देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर भेजू साहनी, धर्मेन्द्र साहनी, रामदवन साहनी और फूलमती ने मिलकर मुझे और मेरे पति चिन्नी प्रसाद को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारे पिटे तथा जान-माल की धमकी भी दिए। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र साहनी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर चिन्नी साहनी, रामधनी साहनी, राजकिशन साहनी और सुन्दरी देवी ने मिलकर मेरे पिता भेजू साहनी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने पहले पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Leave a Reply