चेयरमैन ने कराया प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के वार्ड नंबर 8, तिलक नगर स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार राज्यवित के साथ जनसहयोग से नगर पंचायत द्वारा कराया गया।

मंगलवार को विधिवत पूजनोपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। बता दें कि तिलक नगर वार्ड के बेईली ग्राम स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण हेतु ग्रामवासियों ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर से भी टाइल्स व ग्रेनाइट लगा कर सुसज्जित किए जाने की मांग किया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर पंचायत के राज्यवित्त से सुंदरीकरण कराए जाने की स्वीकृति प्रदान किया। मन्दिर के सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, वीरेंद्र यादव, नियाज़ कुरैशी, अनन्त नारायण गुप्ता, विजय निगम, राजकुमार निगम, मनोज निगम, आदर्श विश्वकर्मा, मोहन लाल गुप्ता, संदीप गुप्त, धर्मेंद्र यादव, अरविंद सिंह, श्रीनिवास सोनी, वीरु सोनकर रमेश मसाला वाले, दयाशंकर मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *