गोला। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पांचवें चरण में चिल्लूपार क्षेत्र के कोहना में भाजपा युवा नेता एवं सरयू रत्न से सम्मानित उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
मौके पर भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार से आज प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, वह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी देखभाल भी करें।श्री यादव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान बहुत ही सकारात्मक पहल है।
इस अवसर पर रामबेलास यादव,सुधा देवी,आकाश यादव,विशाल यादव आदि मौजूद थे।
Leave a Reply