बीती रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटी जिसके गवाह कई देशों के लोग बने क्योंकि उन्हें लाल रंग का पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया, इस दौरान 82 मिनट तक ब्लड मून आसमान में दिखा। चंद्रमा का रंग बदलता रहा और वह गहरे लाल रंग में रंग गया था । ये खगोलीय प्रभावशाली घटना जो 82 मिनट तक चली, जिससे यह दशक के सबसे लंबे पूर्ण चंद्रग्रहणों में से एक बन गया। बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा की सतह पर अपनी छाया डालती है। चंद्र ग्रहण चंद्रमा को लाल रंग की चमक देता है। आज 82 मिनट तक, दुनिया भर के दर्शकों को चंद्रमा नाटकीय रूप से लाल रंग का चमकीला सा दिखाई दिया। तांबे के रंग के चंद्रमा और आसपास के तारों के बीच का अंतर अद्भुत था, जो खगोल विज्ञान प्रेमियों और सामान्य दर्शकों, दोनों के लिए एक यादगार क्षण था ।
Leave a Reply