शिवानी सिंह, माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

भोजपुरी गायकी की दुनियां में सिंगर शिवानी सिंह का नेम और फेम खूब चमक रहा है। उनका गाया हुआ जो भी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज होता है, उसे संगीतप्रेमियों के बीच काफी सराहा जाता है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा में टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव की तो वो अपनी मनमोहक अदा और नजाकत से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वह जब भी कोई नये सांग के साथ अपने फैंस एवं आडियंस से रूबरू होती हैं तो सब लोग भर-भर कर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। उनकी सुरीली स्वर श्रोताओं मन मोह रही है। इस लोकगीत के वीडियो में अदाकारा माही श्रीवास्तव एक बार फिर देसी लुक में साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। साथ ही वह दिलकश अदा से सबको लुभा रही हैं।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह गाना पति-पत्नी के बीच बेनाह प्यार पर आधारित है। ऐसे गीत सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही बना सकती है। इस गाने का अपना अलग ही आनंद है। ये गीत गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। ऐसा बढ़िया गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’ वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का सिचुएशन फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर फ़िल्म और गाने बनाते हैं। इसी का ताजा पेशकश ये लोकगीत है। इसके लिए सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बेना डोला के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने येलो कलर की साड़ी में कयामत ढा दिया है। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts