श्री गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर शुभम एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मेरे दो अनमोल रतन’ शुभ मुहूर्त मुंबई में किया गया। फिल्म निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर के निर्देशन में भव्य पैमाने पर बनने जा रही इस फिल्म का मुहूर्त धूमधाम से विधिवत पूजा-पाठ करके मनोज भास्कर के स्टूडियो में किया गया। इस शुभ अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े हुए कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को अनंत चतुर्दशी की बधाई देते हुए फिल्म के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस पर फिल्म निर्माता ब्रिजेश तिवारी और अनिल मौर्या तथा निर्देशक मनोज भास्कर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि शुभम एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्माण की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मेरे दो अनमोल रतन’ के हीरो अविनाश शाही और मनीष दूबे हैं। अब देखने वाली बात क्या होगी कि इस फिल्म में यह दोनों स्टार अभिनेता एक दूसरे के दोस्त होंगे या कंपीटीटर्स होंगे या कुछ अलग ही केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आएंगे। ये सस्पेंस तभी क्लियर होगा, जब यह फ़िल्म कम्पलीट होकर सिनेमाहॉल में दर्शकों के बीच रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की हीरोइन के नाम अभी गोपनीय रखा गया है, जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता ब्रिजेश तिवारी और अनिल मौर्या हैं। निर्देशक मनोज भास्कर हैं। ए बी मोहन रजक, संगीतकार मनोज भास्कर हैं। एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन, एडिटर गुड्डू जाफ़री हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अविनाश शाही, मनीष दूबे, विनोद मिश्रा, सीपी भट्ट, महेश आचार्य, विद्या सिंह, सुरेश पाल, एडवोकेट रवीन्द्र यादव हैं।
Leave a Reply