छींटे के विरोध पर मनबढ़ों का हमला, हेलमेट से युवक का सिर फोड़ा

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।

गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर ओवरब्रिज पर बरसात के पानी का छींटा पड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हेलमेट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पीपीगंज के तुर्कवलिया निवासी राम आशीष पुत्र गुलाब अपने भाई नंदेश्वर के साथ नौसढ़ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही दोनों कालेसर ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार अनुज कुमार, कुंदन पाण्डेय और धर्मेंद्र पाण्डेय तेज रफ्तार में गुजरे। इससे जमा बरसाती पानी दोनों भाइयों पर जा गिरा।
इस पर दोनों भाइयों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और नंदेश्वर के सिर पर हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *