गोल्डी यादव और अपडेटेड बिहारन का भोजपुरी लोकगीत ‘काहें ननदी के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने गीत-संगीत के माध्यम से संगीतप्रेमियों का मनोरंजन हेतु नया भोजपुरी लोकगीत लेकर आई है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी लोकगीत ‘काहें ननदी के’ का निर्माण बड़ी शिद्दत से किया है। इस गीत को भोजपुरी की पॉपुलर गायिका गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जो लोगों दर्शकों की जुबान पर आसानी से चढ़ रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन ने देसी ठुमका लगाकर सबका मन मोह लिया है। वो अपनी कातिल अदाओं और डांस से दर्शकों दीवाना बना रही हैं। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये लोकगीत ननद भौजाई की नोकझोंक पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि भाभी पहनावा और शौक श्रृंगार को देखकर ननद तुनक जाती है, जिससे झगड़ा का माहौल बन जाता है। इस बात पर भाभी अपडेट बिहारन अपने हसबैंड को कॉल करके अपनी व्यथा बताती है। इस गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस लोकगीत का फिल्मांकन बहुत ही कमाल का किया गया है।

लिंकः https://youtu.be/eCoxvgIfvzk?si=guec-XUWCRiG0Dup

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत ‘काहें ननदी के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा ही भोजपुरी में मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म व गाने बनाने के लिए जाने जाते हैं। गाने के बोल गीतकार गौतम राय ने लिखा है। संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। गाने का वीडियो डायरेक्शन भोजपुरी के मशहूर डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता ने शानदार कोरियोग्राफी किया है। नवरत्न पांडेय ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस गाने की एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गीत का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

इस गाने को लेकर गायिका गोल्डी यादव ने कहा, ‘ननद भौजाई की नोकझोंक पर ये गीत काफी अलग बनाया गया है। इस गीत को गाते समय मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद!’

वहीं एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन ने कहा कि ‘इतना बेहतरीन सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद। इस गाने में परफॉर्मेंस करने में मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गीत को पसंद करने और अपना प्यार देने के लिए सभी दर्शकों और प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद करती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *