छठींयारे महोत्सव में झूमा बालाजी दरबार

गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के पश्चात छठींयारें का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

सायं काल से शुरू हुआ गीत संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अपार संख्या में मात्र शक्तियों ने‌ अपना सहयोग दिया।

समिति की तरफ से अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात छठींयारे के भोजन का प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम को संपन्न कराने में पंडित शुभम शास्त्री कामाख्या नारायण सिंह जयप्रकाश ओझा आरके पांडे राकेश राय आदि का सहयोग रहा। समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने सभी भक्तों एवं मातृ शक्तियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। “जय बालाजी सरकार।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *