बंगलादेश की जेल पर हमला, कई आतंकियों सहित 518 कैदी हथियार लेकर भागे

Written by

in

बड़ी खबर
बंगलादेश की जेल पर हमला, कई आतंकियों सहित 518 कैदी हथियार लेकर भागे
ढाका। भारत की सीमा से महज सौ किमी दूर स्थित शेरपुर जेल पर उग्र भीड़ ने कल रात हमला बोल दिया तथा जेल के गेट में आग लगा दी। हमले के बाद एक-दो नहीं 518 कैदी भाग निकले, इनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के 18-20 आतंकी भी हथियार के साथ फरार हो गए हैं। *यह भारत के लिए चिंता की बात है, ये आंतकी भारत की सीमा में घुसकर किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कल सुबह से बीएसएफ के जवान हाई एलर्ट पर हैं, लेकिन आतंकियों के जेल से भागने की खबर के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह ने भी कल सीमा का दौरा किया था।
उधर बंगलादेश में कल हुए तख्ता पलट के बाद कल रात भर देश के कई शहरों से भारी हिंसा की खबर है तथा वहां हिंदुओं के घरों व धार्मिक स्थलों पर भी हमले की खबर है। हालांकि वहां की सेना ने भारत को आश्वासन दिया है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाएगी। इस बीच अब सेना उपद्रवियों पर काबू करने में जुट गई है, सेना के जवान ढाका में हवाई फायरिंग कर रहे हैं।* यह भी कहा जा रहा है कि शेख हसीना के भागने से खुश होकर सेना के जवानों द्वारा ये हवाई फायरिंग की गई। हिंसक भीड़ द्वारा कल बड़ी संख्या में लूटे गए रुपए बरामद करने में सेना जुट गई है। ढाका में संसद परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं और उन्होने वहां कब्जा जमा लिया है। बंगलादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना जो कल हैलीकॉप्टर से गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पहुंचीं थीं, उनके अभी वहीं होने की सूचना है, पर सुरक्षा कारणों से भारतीय सेना व अधिकारी इस पर कुछ नहीं बोल रहें हैं। शेख हसीन ब्रिटेन जाना चाहतीं थीं परन्तु ब्रिटेन ने उन्हें शरण देने से इंकार कर दिया है। कल की हिंसा में 135 लोग मारे गए हैं तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। उधर आज भारत की *संसद में बंगलादेश में हुए तख्ता पलट का मामला उठ सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts