आज का राशिफल. 07.03.2026

ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

🐏मेष राशिफल

आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है ǀ

🐂वृषभ राशिफल

दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ


👫मिथुन राशिफल

अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ

🦀कर्क राशिफल

लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें ǀ

🐅सिंह राशिफल

आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है ǀआप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे ǀकिसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा ǀसमय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है ǀ

🙍‍♀️कन्या राशिफल

आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है ǀ


⚖️तुला राशिफल

आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ

🦂वृश्चिक राशिफल

आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ

🏹धनु राशिफल

आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ

🐊मकर राशिफल

आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ

🧉कुंभ राशिफल

आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ǀ

🐟मीन राशिफल

आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *