उपनगर गोला स्थित माँ सरयू के पक्के घाट पर वर्ष की पहली संध्या पर मां सरयू आरती- दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट और कसौधन परिवार के तत्वाधान में हुए इस आयोजन में बनारस से आए विद्वान ब्राह्मणों ने दीप प्रज्वलित कर महाआरती संपन कराइ। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के साथ माँ सरयू की आरती की। उन्होंने नागरिकों की खुशहाली, अमन- चैन और देश – प्रदेश के सर्वागीण विकास की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
आरते के बाद श्रद्धालुओं ने सारे तट पर दीपदान किया। सैकड़ों दीपकों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु, समाज सेवी और गणमान्य नागरिक उपास्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद बीतरण के साथ सांते पूर्ण ढंग से हुआ।
इस अवसर पर महंत श्रीशदास महाराज,पं. ब्रह्मानन्द शास्त्री, शांतिदास जी, पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन, उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शुभम स्वर्णकार, मुनील सिंह, पवन वर्मा, छोटू वर्मा, मनोज कुमार वैश्य, एकता वर्मा, संगीता वर्मा, किशन, रानी वर्मा, प्रह्लाद वर्मा, अशोक, महेन्द्र सोनकरऔर गौतम वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Leave a Reply