Skip to content
रेत पर सजी अरावली की कला: बच्चों ने भगवान गणेश के स्वरूप में उकेरा पर्वत
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार। महोत्सव में एलपीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रेत पर, सेब अरावली, विषय पर एक अनूठी कलाकृति बनाई। उन्होंने अरावली पर्वत श्रृंखला को भगवान गणेश के स्वरूप में उकेरा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त सन्देश दिया गया।
यह आयोजन वर्ष के पहले दिन मां सारियों के पावन तट पर हुआ। एलपीयम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन मे इस कला का प्रदर्शन किया। उनकी इस रचनात्म कला को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस रचनात्मक आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति। जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण के महत्व को समाज के समक्ष प्रस्तुत।करना भी इसका लक्ष्य था। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृत के माध्यम से यह संदेश दिया कि अरावली। केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन और जीवन रक्षा की महत्वपूर्ण धरोहर है।
विद्यालय के अध्यापकों और आयोजकों, जिनमें संरक्षण गिरधारी लाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार, प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य एकता वर्मा और।
रेवरेंट डी के सिंह शामिल थे, ने बच्चों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के साथ – साथ समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करती है।
सरयू महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति वर्ष के पहले दिन एक प्रेरणादायी संदेश के रूप में सामने आई।
Leave a Reply