गोला में सरयू महोत्सव में शिव चर्चा: कसौधन सेवा ट्रस्ट ने रसिक बिहारी मंदिर में किया भव्य आयोजन

            ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार। गोला के पक्का घाट स्थित रसिक बिहारी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सरयू महोत्सव-2026 के अंतर्गत कसौधन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शिव भक्ति के जय घोष से गूंजता रहा।

शिव चर्चा में आमंत्रिय शिव भक्तों और वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्हें जगतगुरु बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिव ही एकमात्र ऐसे गुरु हैं, जिनकी भक्ति और साधना मानव- जीवन के समस्त दुख- कष्ट वह विकार दूर हो जाते हैं । शिव चर्चा वह भजन -कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भाजन, किर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव- विभोर कर दिया। मंदिर प्रांगण से लेकर आसपास का पूरा इलाका भक्ति मय वातावरण में सराबोर हो गया। शिव चर्चा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन ने अपने संबोधन में कहा कि कसौधन सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष के प्रथम दिन शिव चर्चा का आयोजन किया जाता है।, ताकि समाज में धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
तथा इस प्रकार के आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सनातन संस्कृति को।
सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कसौधन सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में पधारे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भोग की भी व्यवस्था की गई । श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन-कीर्तन, शिव चर्चा और आरती के उपरांत कार्यक्रम देर शाम। श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान इमरान अंसारी, बबलू सोनकर, सुदर्शन, अर्जुन सोनकार, डॉ. देवानंद , ऋषि शाहनी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व शिव भक्त उपास्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *