मैकेनिक गोलीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

“सूर्य प्रकाश ओझा”

गोरखपुर।हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा चौराहे पर रविवार हुए मैकेनिक बजरंगी मद्धेशिया को गोली मारकर घायल करने के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनील पुत्र नंदू निवासी जमुनी कला, थाना महुली (संतकबीरनगर) को उसके घर से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गोरेडीह निवासी मैकेनिक बजरंगी मद्धेशिया को रविवार दोपहर उनकी दुकान पर पहुंचे कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। हमले में उनकी हथेली छलनी हो गई थी। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे नहर में फेंक दिया था।

मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों आनंद सहाय, शत्रुघ्न सिंह और राकेश (सभी निवासी संतकबीरनगर) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब शेष बिंदुओं की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts