दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप

“चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी, दहेज की मांग को लेकर कई बार हुआ था विवाद”

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के अकुवपार निवासी राम नमूना सिंह ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री को दहेज के मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर गांव के संभ्रांत लोगों के साथ पुत्री के ससुराल वालों के साथ समझौता भी हुआ था। लेकिन बीती रात मेरी पुत्री को जहर देकर हत्या कर दिया गया है। मृतक महिमा के पिता के तहरीर पर सहजनवा थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मृतक महिमा की शादी चार वर्ष पूर्व सहजनवा थाना क्षेत्र के रामडीह तोड़नी निवासी सतीश सिंह पुत्र फूलदेव सिंह के साथ किए था। शादी में काफी सामान भी दिए थे, लेकिन शादी के बाद से ही मृतका के पति सास और ससुर और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका ने इसकी शिकायत अपने पिता और भाई से भी किया था। मृतका का भाई और पिता ने गांव के लोगों के साथ समझौता भी किया। लेकिन बीती रात मृतका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है, जिसका नाम अभय सिंह है। पीड़ित पिता के तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेजा गया है और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *