अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में सहजनवा के वकीलों का प्रदर्शन

संवाददाता– एस.पी. सिंह

सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

केंद्र सरकार के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के प्रविधान के विरोध में वकीलों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया । तहसील परिसर से पैदल मार्च निकाल सहजनवा चौराहे पहुंचे वकीलों ने कानूनमंत्री के खिलाफ नारेबजी करते हुए हाइवे को रोकने की कोशिश किया । अधिवक्ताओं का कहना है कि संवैधानिक व मौलिक अधिकारों के विपरीत प्रस्तावित किया गया है, जो कि भविष्य में अधिवक्ताओं की एकता एवं अखंडता को खंडित करने वाला है । सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर जुटे वकीलों ने प्रस्तावित संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की । तहसीलबार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकान्त त्रिपाठी का कहना है कि प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत है ।
इस दौरान बार मंत्री राधवेंद्र सिंह, भूपेश तिवारी, रंगनाथ पांडेय, विनोद मिश्र, गणेश प्रसाद, श्याम बिहारी, यशवंत भारती, जी एन सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, संतोष केसरी, सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *