अजय माहादेवा ने मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ पूरी किया फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की शूटिंग

अजय माहादेवा ने मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ पूरी किया फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की शूटिंग,

भोजपुरी सिने जगत में अपने अभिनय का परचम लहरा रहे अभिनेता ‘अजय माहादेवा’ एक बार फिर बड़ी कमाल की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ लेकर आने वाले हैं, जिसमें वे फुल टू धमाल मचाने वाले हैं। डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के निर्देशन में अजय माहादेवा भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस मेघा श्री, चाँदनी सिंह एवं पूजा मौर्य के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आएंगे, साथ ही साथ पूजा मौर्य, संजय पांडेय, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरू, अनूप अरोरा, माया यादव, जेपी सिंह, बबलू यादव, सत्या दूबे, लवि ठाकुर, उमाशंकर राय,काजल श्रीवास्तव ,रजनीश सिंह के साथ ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे।
गौरतलब है कि इंडिया फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले प्रोड्यूसर सलामत अंसारी सलमान द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के औराई के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फ़िल्म डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ हैं। लेखक अरविन्द यादव, डीओपी कुणाल जैन, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, डांस मास्टर प्रसून यादव हैं।
इस फ़िल्म को लेकर हीरो अजय माहादेवा ने बताया कि ‘इस फ़िल्म की शूटिंग का समापन बहुत ही खूबसूरत तरीके से हुआ है। बहुत जल्द आप सबके बीच फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। आप सब अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें। इस फ़िल्म प्रोड्यूसर सलामत अंसारी सलमान भाई का बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने बहुत अच्छे सब्जेक्ट पर भव्य पैमाने पर इस फ़िल्म को बनाने और रिलीज करने बीड़ा उठाया है। उम्दा सिनेमा की मेकिंग के प्रति उनकी सोच को अमली जामा पहना रहे हैं मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर सुशील सिंह यश जी। उनके निर्देशन में काम करके बहुत अच्छा लगा और बहुत ज्यादा सीखने को भी मिला। एक्ट्रेस मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा। उनके साथ ही साथ और भी सभी कलाकारों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। यह फ़िल्म सभी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने वाली है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *