आकाश यादव और संचिता बनर्जी वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अदाकारा संचिता बनर्जी और हैंडसम हंक आकाश यादव का पहला म्यूजिकल वीडियो सॉन्ग ‘बढ़िया लागेलू’ की अपार सफलता के बाद दूसरा नया वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ रिलीज हो गया है। इस क्यूट जोड़ी का नए साल में एक और नया धमाकेदार भोजपुरी सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ को पुन्नी इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे बहुत प्यार मिल रहा है।
पुन्नी मनोरंजन प्रस्तुत इस भोजपुरी सांग में संचिता बनर्जी और आकाश यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह और आकाश यादव ने गाया है। इस गीत के गीतकार एवं संगीतकार अंसार हुसैन हैं। निर्मात्री पूनम यादव हैं। निर्देशक चिराग दत्ता कश्यप, डीओपी अली शैल, कोरियोग्राफर सुदामा मिंज हैं।
यह वीडियो सांग प्रेमी प्रेमिका के बीच की केमिस्ट्री पर बनाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि अपने प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका अपने घर से चोरी छुपे आती है और यह बात अपने प्रेमी से बताती है। प्यार मोहब्बत से भरपूर यह गाना बहुत ही मजेदार है, जोकि देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत ही साफ-सुथरा गाना बनाया गया है ,जिसे बेहिचक हर कोई देख सकता है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही प्यारा किया गया है। इस गाने का बोल बहुत ही सरल है, जोकि आसानी से जुबान पर चढ़ जाता है। संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है जो सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय लग रहा है। एक बार फिर संचिता बनर्जी और आकाश यादव की हिट जोड़ी में आया यह वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ खूब धमाल मचा रहा है और सबको पसंद आ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *