20 मई को दवा की सभी दुकानें बंद रहेंगी

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के तत्वाधान में बड़हलगंज में दवा की सभी दुकानें बीस मई दिन बुधवार को बंद रहेगी। आज बड़हलगंज दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष राम गोविन्द यादव उर्फ मंटू के अध्यक्षता में दवा व्यापारियों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें सभी दवा व्यापारियों ने यह निर्णय लिया और सरकार से मांग किया कि दवा व्यापारियों के हित में आन लाइन दवा बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाय व कार्पोरेट कंपनियों द्वारा गहरे डिस्काउंट पर रोक लगाई जाय व भ्रामक एवं नकली दवा के निर्माण बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाय। इस मांग पर पूरे देश प्रदेश व बड़हलगंज में बीस मई को दवा की सभी दुकानें बंद रहेगी। बैठक में महामंत्री धर्म राज सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र राय ,मोहम्मद अशरफ व अंकित कुमार, उपेन्द्र राय,उमेश कुमार यादव, विनोद पांडेय, धीरज पटेल ,गोपाल पाल, सूर्य प्रताप शाही ,दिनेश चौरसिया, मिंकु पटेल सहित सभी दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *