गोरखपुर। बीते शाम एक भव्य समारोह में विनायक शरण सिनेमा की फिल्म का प्रीमियर फिल्म सुपर स्टार व सदर सांसद रवि किशन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विनायक की फिल्में यथार्थवादी हैं जहां महान फिल्म मेकर सत्यजीत रे की झलक दिखती है। उन्होंने विनायक को शुभकामना देते हुए कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि मुझे तुम डायरेक्ट करो और अभिनय करूं। साथ ही उन्होंने विनायक को सलाह दी कि तुम्हारी गायिकी में गजब की खनक है, लिहाजा तुम गायन के क्षेत्र में अर्जित सिंह की कमी को भर सकते हो। उदीयमान कलाकार व निर्देशक विनायक शहर प्रख्यात रेटिनल सर्जन डा दुर्गेश श्रीवास्तव और नेत्र चिकित्सक डा पंखुरी श्रीवास्तव के सुपुत्र हैं। उक्त समारोह में तीन लघु फिल्मों को दिखाया गया। जिसमें पहले “हिडन हीरो” “एहसास” और” गुरु” फिल्म दिखायी गयी। हिडेन हीरो के मुख्य कलाकार विनायक शरण, संजय रैना, सुनिशा, हिमांशु मिश्रा, बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र किशोर रुद्राक्ष चंद्र अर्णव अनुराग डॉक्टर पंखुड़ी, डॉक्टर दुर्गेश, और शिवांगी थी। कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदारों में जान फूक दी। फिल्म में गानों का लेखन कंपोजिशन व गायन अभिनय विनायक शरण ने किया। साथ ही निर्देशन पार्थ मिश्रा द्वारा किया है। फिल्म में माता पिता व पुत्र के बीच के संबंधों को दिखाया गया है। दूसरी फिल्म गुरू में एक गुरु शिष्य के जीवन को कैसे बदल देता है यहां दिखाया गया है। फिल्म एहसास में आज की परिस्थितियों में पुत्र अपने संघर्षों और विफलताओं को मां-बाप को बताकर उन्हें कोई तनाव नहीं देना चाहता है। उनके प्रति अपने प्यार को बिना कहे की प्रस्तुत करता है। जबकि मां-बाप पुत्र को उसकी सफलताओं या असफलताओं के आधार पर नहीं बल्कि हर परिस्थिति में उसे प्यार करते हैं। फिल्म को देखकर सांसद रवि किशन ने फिल्मों की समीक्षात्मक मुल्यांकन करते हुए फिल्मों के विषय, लेखन, अभिनय, प्रस्तुतीकरण व निर्देशन को अप्रत्याशित बताते हुए जबरदस्त सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों की फिल्म देखकर सभी की आंखें भर आई और सबने फिल्म की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन दिप्ती व अनुराग ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, डा नवनीत जयपुरियार, वागीश चंद श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
Leave a Reply