‘भुतहा बरगद’ के चक्कर में आम्रपाली दूबे संग हिमांशी सिंह

बरगद की बहुत ही कहानी हर किसी के जुबानी पर अनायास ही सुनने को मिल जाती है। ऐसे में अगर भुतहा बरगद के बारे में कोई चर्चा हो जाये तो एक अलग ही माहौल बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलेगा भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंग के सेट पर। बता दें कि क्यूट एक्ट्रेस हिमांशी सिंह इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। करोड़ों दिलों की धड़कन आम्रपाली दूबे की छोटी बहन के किरदार में हिमांशी सिंह शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में बड़ी बहन और छोटी बहन की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाने वाली होगी।

गौरतलब है कि मोस्ट टैलेंटेड लेडीज डायरेक्टर चेतना पाठक के कुशल निर्देशन में तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंगभव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह राजपूत की केमिस्ट्री काफी रोमांचक और सस्पेंस होने वाली है। सेकंड लीड में हिमांशी सिंह अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हेमंत जोशी और चिन्मयी लब्डे हैं। फ़िल्म का निर्देशन मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चेतना पाठक कर रही हैं। सहनिर्माता हरीश तिवारी हैं। कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट डिजाईन मनोज ओझा ने किया है। पब्लिसिटी डिजाइन सुमित ओझा ने किया है। संगीतकार विजय उत्पती गीतकार अखंड प्रताप सिंह, फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फिल्म इंडिया’ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि ‘वजूद’, ‘हलचल’, ‘हद कर दी आपने’, ‘बनल रहे सेनुरवा हमार’ सहित कई भोजपुरी फिल्मों में हिमांशी सिंह खूब धमाल मचा चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *