प्राथमिक विद्यालय, राजाबारी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर । प्राथमिक विद्यालय, राजाबारी विकास खंड भरोहिया,में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गोविंद राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष कुमार श्रीवास्तव (ARP) एवं विकास कुमार पाण्डेय (ARP) उपस्थित रहे। साथ ही, कविता सेन, कृष्ण कुमार साहनी एवं सचिंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं वंदना पासवान, शालिनी सिंह एवं खुशबू कुमारी द्वारा किया गया। समारोह में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:

नाटक: पहला नाटक “सोशल मीडिया के अधिक उपयोग के दुष्प्रभाव” पर प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया गया। दूसरा नाटक “शिक्षा का महत्व” विषय पर आधारित था, जिसने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

नृत्य कार्यक्रम: विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फैंसी ड्रेस रैंप वॉक: छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस रैंप वॉक आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इसके अतिरिक्त कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें केबीसी (कौन बनेगा चैंपियन) में कक्षा 5 की छात्रा संजना ने बिना किसी लाइफ लाइन का उपयोग किए सभी दस प्रश्नों का सही उत्तर देकर खिताब जीता।

कविता प्रतियोगिता में प्रिंस यादव एवं श्रद्धा, सुंदर लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा, सोनाक्षी एवं अर्चना , भाषण प्रतियोगिता में अर्चना एवं संजना , पुस्तक वाचन प्रतियोगिता में अमित, अभय एवं स्नेहा तथा खेल प्रतियोगिता (मेढ़क दौड़) में सक्षम विजेता बने ।

इसके अलावा, सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में समस्त ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और सभी को अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका वंदना पासवान द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *