“रामपुर मलौली में आंबेडकर मूर्ति की क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा आक्रोश, थानेदार ने सूझबूझ से नियंत्रित किया”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी थाने की महुआडाबर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित रामपुर मलौली गांव के खेत मैदान में लगी संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी अज्ञात अराजक तत्व ने सामाजिक विद्वेष बढ़ाने के इरादे से क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति की उंगली टूटी हुई थी और चश्मा निकाल कर चेहरे को खुरचने का प्रयास किया गया था। आज सुबह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मूर्ति को देखते ही गांव में आक्रोश बढ़ने लगा, आकाश नाम के युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर तत्काल क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष अनूप सिंह और महुआडाबर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और आक्रोश जता रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
इस दौरान ग्रामप्रधान जयप्रकाश पासवान ने भी स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग किया।
लोगों ने अनुमान लगाया कि नशे की हालत में या विवाद भड़काने के इरादे से किसी ने जान बूझकर ऐसी हरकत की है। थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जांच पड़ताल करके जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा, महापुरुषों को अपमानित करने वाले को भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद कारीगर बुला कर तत्काल आंबेडकर मूर्ति की मरम्मत करा दी गई। तत्परता और सूझबूझ से मामले का समाधान करा दिया गया।
Leave a Reply