Author: Nishpaksh Today

  • मुहब्बत..निकाह और  3 तलाक तक पहुंची बात, विवाद बढ़ा तो बीवी के कर दिए चार टुकड़े.. फिर नदी में बहाने पहुंच गया लाश के पीस

    मुहब्बत..निकाह और 3 तलाक तक पहुंची बात, विवाद बढ़ा तो बीवी के कर दिए चार टुकड़े.. फिर नदी में बहाने पहुंच गया लाश के पीस

    निष्पक्ष टुडे ब्यूरो रिपोर्ट

    UP के मुज़फ्फरनगर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहा अरबाज़ नाम के युवक ने अपनी पत्नी चाहत की हत्या कर उसके शरीर के चार टुकड़े किए और फिर उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था। टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने के ही दाैरान आरोपी पति पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    सात माह पहले हुए प्रेम विवाह में खर्चे का विवाद इतना बढ़ गया कि डेयरी संचालक अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए।सात दिन पहले हत्या के बाद किराए के कमरे में गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर फेंक दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।pol

    एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।

  • सच्चा मित्र ईश्वर का दिया हुआ उपहार है : – आचार्य आनन्द जी महाराज

    सच्चा मित्र ईश्वर का दिया हुआ उपहार है : – आचार्य आनन्द जी महाराज

    संवाददाता वेद प्रकाश यादव

    गोरखपुर :गोला। जीवन मे हमे एक ऐसे व्यक्ति की आवश्कता होती हैं। जिससे हम अपने मन की बात को बता सके। जीवन मे आए हुए समस्यायों से उबरने के लिए बेझिझक राय ले सके। जिससे मन की बातों को बता कर मन हल्का कर सकें। वह व्यक्ति कोई और नहीं, वह हमारा मित्र होता हैं। अगर गहराई से विचार किया जाए, तो सच्चा मित्र ईश्वर का दिया हुआ उपहार होता हैं।

    उक्त बातें गगहा विकास खंड के ढ़रसी ग्राम में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन वृन्दावन धाम से पधारे परम पूज्य आचार्य आनन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को श्रीकृष्ण सुदामा के चरित्र को श्रवण कराते हुए कहा आज कल सच्चा मित्र मिलना प्रायः दुर्लभ हो गया है। आज कल मित्र जैसे निर्मल संबंध में भी लोग स्वार्थ ढूंढते हैं। मित्रता एक ऐसा संबंध होता है,जो बिना किसी रक्त के संबंध बिना सर्वोत्तम संबंध होता हैं। मित्रता समर्पण मांगती है ना की छल।श्री कृष्ण और सुदामा जैसे मित्र का उदाहरण कही नही दिखता। द्वारिकाधीश होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण सुदामा जी से द्वारिका में ऐसे मिलते है जैसे गुरुकुल में सुदामा जी से मिला करते थे। जब सुदामा जी देखते है श्रीकृष्ण के उस स्वभाव को,तो उनकी आंखे सजल हो जाती हैं। मन ही मन सोचते हैं कि दुनिया बदल गई पर मेरा कृष्ण वैसे का वैसा हैं। कहा ये राजा का बेटा कहा मैं निर्धन ब्राह्मण…। जरा सा धन पद पा लेने पर लोग अपने से बड़ों के अभिवादन से कतराते हैं। वही ये मेरा कृष्ण जो अत्यंत प्रेम के साथ हृदय से लगा कर, मेरा स्वागत कर रहा हैं।पूज्य महराज श्री ने लोगो से निवेदन करते हुए कहा कि मित्रता मे कभी कपट नही होनी चाहिए। जो मित्र के छोटे से दुःख को बड़ा समझ कर दूर करने का प्रयास करता। जो अपने मित्र के उन्नति के बारे में ही सोचता वही सच्चा मित्र है। जो विपत्ति में पड़े हुए मित्र का संग छोड़ देता है ऐसे व्यक्ति के मुख देखने से पाप लगता है। जब श्री कृष्ण सुदामा जी की दीन दशा को देखते है, तो उनका हृदय भर आया मन मे सोचते हैं कि, मैं कितना बड़ा पापी हूं जो मेरा मित्र विपन्नता का जीवन जी रहा हैं और मैं ऐश्वर का भोग कर रहा हूं। सुदामा जी के जाते ही देवशिल्पी विश्वकर्मा जी को आदेश देते हैं कि मेरे भवन के सामान सुदामा जी के लिए एक दिव्य महल का निर्माण करे। जिससे मेरा मित्र भी सुख पूर्वक निवास करे। श्रीकृष्ण जैसा मित्र मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है। हमे भी श्रीकृष्ण भगवान के पद चिन्हों पर चल कर मित्र धर्म का निर्वाह करना चाहिए। आगे महाराज परीक्षित के मोक्ष की कथा के साथ का का विश्राम होता है। ऐसे पवित्र अवसर पर आचार्य अतुल दूबे जी, आचार्य शशिकांत मिश्र जी, मुख्य यजमान श्री घनश्याम तिवारी जी, व श्रीमती गिरिजा देवी जी, अभिषेक शुक्ल, योगेश तिवारी, वैभव तिवारी, अमित ओझा, राम नगीना तिवारी, रमेश तिवारी, रत्नाकर तिवारी, कमला तिवारी,राधेश्याम तिवारी, सुधाकर तिवारी, नीरज शुक्ला, संतोष शुक्ल, शिवशंकर ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    सच्चा मित्र ईश्वर का दिया हुआ उपहार है : – आचार्य आनन्द जी महाराज

    गोला। जीवन मे हमे एक ऐसे व्यक्ति की आवश्कता होती हैं। जिससे हम अपने मन की बात को बता सके। जीवन मे आए हुए समस्यायों से उबरने के लिए बेझिझक राय ले सके। जिससे मन की बातों को बता कर मन हल्का कर सकें। वह व्यक्ति कोई और नहीं, वह हमारा मित्र होता हैं। अगर गहराई से विचार किया जाए, तो सच्चा मित्र ईश्वर का दिया हुआ उपहार होता हैं।

    उक्त बातें गगहा विकास खंड के ढ़रसी ग्राम में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन वृन्दावन धाम से पधारे परम पूज्य आचार्य आनन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को श्रीकृष्ण सुदामा के चरित्र को श्रवण कराते हुए कहा आज कल सच्चा मित्र मिलना प्रायः दुर्लभ हो गया है। आज कल मित्र जैसे निर्मल संबंध में भी लोग स्वार्थ ढूंढते हैं। मित्रता एक ऐसा संबंध होता है,जो बिना किसी रक्त के संबंध बिना सर्वोत्तम संबंध होता हैं। मित्रता समर्पण मांगती है ना की छल।श्री कृष्ण और सुदामा जैसे मित्र का उदाहरण कही नही दिखता। द्वारिकाधीश होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण सुदामा जी से द्वारिका में ऐसे मिलते है जैसे गुरुकुल में सुदामा जी से मिला करते थे। जब सुदामा जी देखते है श्रीकृष्ण के उस स्वभाव को,तो उनकी आंखे सजल हो जाती हैं। मन ही मन सोचते हैं कि दुनिया बदल गई पर मेरा कृष्ण वैसे का वैसा हैं। कहा ये राजा का बेटा कहा मैं निर्धन ब्राह्मण…। जरा सा धन पद पा लेने पर लोग अपने से बड़ों के अभिवादन से कतराते हैं। वही ये मेरा कृष्ण जो अत्यंत प्रेम के साथ हृदय से लगा कर, मेरा स्वागत कर रहा हैं।पूज्य महराज श्री ने लोगो से निवेदन करते हुए कहा कि मित्रता मे कभी कपट नही होनी चाहिए। जो मित्र के छोटे से दुःख को बड़ा समझ कर दूर करने का प्रयास करता। जो अपने मित्र के उन्नति के बारे में ही सोचता वही सच्चा मित्र है। जो विपत्ति में पड़े हुए मित्र का संग छोड़ देता है ऐसे व्यक्ति के मुख देखने से पाप लगता है। जब श्री कृष्ण सुदामा जी की दीन दशा को देखते है, तो उनका हृदय भर आया मन मे सोचते हैं कि, मैं कितना बड़ा पापी हूं जो मेरा मित्र विपन्नता का जीवन जी रहा हैं और मैं ऐश्वर का भोग कर रहा हूं। सुदामा जी के जाते ही देवशिल्पी विश्वकर्मा जी को आदेश देते हैं कि मेरे भवन के सामान सुदामा जी के लिए एक दिव्य महल का निर्माण करे। जिससे मेरा मित्र भी सुख पूर्वक निवास करे। श्रीकृष्ण जैसा मित्र मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है। हमे भी श्रीकृष्ण भगवान के पद चिन्हों पर चल कर मित्र धर्म का निर्वाह करना चाहिए। आगे महाराज परीक्षित के मोक्ष की कथा के साथ का का विश्राम होता है। ऐसे पवित्र अवसर पर आचार्य अतुल दूबे जी, आचार्य शशिकांत मिश्र जी, मुख्य यजमान श्री घनश्याम तिवारी जी, व श्रीमती गिरिजा देवी जी, अभिषेक शुक्ल, योगेश तिवारी, वैभव तिवारी, अमित ओझा, राम नगीना तिवारी, रमेश तिवारी, रत्नाकर तिवारी, कमला तिवारी,राधेश्याम तिवारी, सुधाकर तिवारी, नीरज शुक्ला, संतोष शुक्ल, शिवशंकर ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    गोरखपुर::गोला। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिये जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।

    शनिवार को उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी मन्दिर घाट के पास वृक्षारोपण करने के बाद उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका समझे और वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करें।

    उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है अगर यह नही होंगे तो हम नही होंगे, अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और हवा मिलती रहे तो हम सभी को आज वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभानी होगी।

    इस अवसर पर सभासद सुदीप वर्मा, राकेश राय, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, अमलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजुद थे

    अधिकारियों संग चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण

    गोला। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिये जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।
    शनिवार को उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी मन्दिर घाट के पास वृक्षारोपण करने के बाद उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका समझे और वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करें।
    उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है अगर यह नही होंगे तो हम नही होंगे, अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और हवा मिलती रहे तो हम सभी को आज वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभानी होगी।
    इस अवसर पर सभासद सुदीप वर्मा, राकेश राय, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, अमलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजुद थे

  • न्यू टेक्नोलोजी से जुड़ना समय की मांग: कुलपति

    न्यू टेक्नोलोजी से जुड़ना समय की मांग: कुलपति

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति श्रीमती प्रोफेसर पूनम टंडन ने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संचालित हो रहे सैमसंग इन्नोवेशन केंपस प्रोग्राम में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
    इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं को SWADES स्वदेश संस्था की तरफ से सैमसंग इन्नोवेशन केंपस किट का वितरण भी किया।
    ध्यातव्य हो कि यह प्रोग्राम स्वदेश सोसायटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्य एम•ओ•यू• के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
    कुलपति ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यू टेक्नोलोजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा, इंटरनेट का थिंग्स और कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ खुद को जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना की घोषणा भी की। प्रोफेसर टंडन ने छात्रों को इनक्यूबेशन सेल में अनुसंधान प्रस्ताव प्रस्तुत करके विश्वविद्यालय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कुलपति ने गोरखपुर महोत्सव और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रमों में इंजीनियरिंग छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बेहतर अवसरों की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय के समर्थन का आश्वासन भी दिया। ‘स्वदेश समिति’ के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव निगम एवं इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर उमेश यादव ने इस सैमसंग इनोवेशन प्रोग्राम को संचालित करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी है। इस अवसर पर अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान के फकल्टी सदस्य श्री राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नरेंद्र यादव डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर सूर्यभान प्रताप सिंह, श्री सौरभ सिंह, डॉक्टर मुनीष शरन, श्री पंकज उपाध्याय एवं श्री प्रत्यूष त्रिपाठी एवं स्वदेश समिति के डॉक्टर नितिन शंकर एवं श्री कौस्तुभ नारायण त्रिपाठी सहित 60 से अधिक की संख्या छात्र उपस्थित रहे।
    प्रो उमेश यादव
    निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर।

  • इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट मैच का होगा फाइनल मुकाबला

    इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट मैच का होगा फाइनल मुकाबला

    इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट मैच का होगा फाइनल मुकाबला

    टीम इंडिया की जीत के लिए गोरखपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन

    अलीनगर हनुमान मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन टीम

  • पीयूष राय ने बेदीराम पेपर लीक मामले को लेकर  लिखा

    पीयूष राय ने बेदीराम पेपर लीक मामले को लेकर लिखा

    लखनऊ
    सुभासपा प्रवक्ता पीयूष राय ने एक्स पर लिखा
    बेदीराम पेपर लीक मामले को लेकर एक्स पर लिखा
    पेपर लीक मुद्दे पर हमारा पारदर्शी विचार
    ‘ओपी राजभर छात्र के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’
    कानून नियम संगत तरीके से अपना काम कर रहा
    हमारा कानून और माननीय न्यायालय पर विश्वास
  • सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

    सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

    लद्दाख में सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में टैंक के साथ जवान अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया तेज बहाव में पांच जवान बह गए।
  • सीबीआई ने दर्ज की हैं छ एफआईआर

    सीबीआई ने दर्ज की हैं छ एफआईआर

    नई दिल्ली

    नीट पेपर लीक मामले पर सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात में सात जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई ने गुजरात के चार जिलों आणंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा में सात ठिकानों पर शनिवार सुबह छापा मारा। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को झारखंड में एक स्कूल पर छापा मारकर स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया था।

    हजारीबाग से हुईं तीन गिरफ्तारियां

    सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को 5 मई को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए हजारीबाग का सिटी-कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। वहीं स्कूल के उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया था। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी को कथित तौर पर प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    सीबीआई ने नीट के कथित पेपर लीक मामले में छह एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से एक एफआईआर सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर खुद दर्ज की है। वहीं पांच एफआईआर राज्य सरकारों ने दर्ज कराया था, जिनकी जांच भी अब सीबीआई द्वारा की जा रही है। सीबीआई ने नीट पेपर लीक से जुड़े बिहार, गुजरात के एक-एक मामले और राजस्थान के तीन मामलों की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा कराया जाता है। जिसके आधार पर सरकारी या निजी कॉलेजों में मेडिकल में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष संबंधी कोर्सों में दाखिला दिया जाता है।

  • UP के 4 सीनियर IPS अफ़सर जायेंगे केंद्र !!

    UP के 4 सीनियर IPS अफ़सर जायेंगे केंद्र !!

    केंद्र में DG स्तर पर 4 IPS अफ़सरो का इंपैनलमेंट हुआ है जिसमे लखनऊ के पूर्व कमिश्नर IPS S.B शिराड़कर, IPS राजीव सभरवाल, IPS संजय सिंघल और IPS वितुल कुमार शामिल हैं सूत्र