Author: Nishpaksh Today

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के लोकप्रिय सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर मनाया गया सभी उपस्थित नेताओं ने माननीय अखिलेश यादव के लम्बी आयु की भगवान से प्रार्थना किया तत्पश्चात बेतियाहाता स्थित जीडीए पार्क में पौधारोपण किया गया पुरे जनपद में आज 1 जुलाई से 7 जुलाई तक गांव गांव पौधारोपण कार्यक्रम चलेगा सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन और विज़न से निर्मित विकास और समृद्धि का “समाजवादी पथ” हर युवा, बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हार्दिक बधाई, हम सभी समाजवादी लोग आपके स्वस्थ, सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव अवधेश यादव प्रहलाद यादव रजनीश यादव जफर अमीन डक्कू मनुरोजन यादव इनामुल्लाह खान मिर्जा कदीर बेग रुपावती बेलदार दुधनाथ मौर्य मुन्नीलाल यादव अखिलेश यादव रामजतन यादव बृजनाथ मौर्य हीरालाल यादव देवेंद्र भूषण निषाद जितेंद्र यादव संजय पहलवान राघवेंद्र तिवारी राजू सुरेंद्र निषाद अशोक चौधरी सच्चिदानंद यादव राहुल गुप्ता जावेद खान रामललित यादव मैना भाई जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे

     

  • पर्यटकों को रामगढ़ताल में जल्द मिलेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा

    पर्यटकों को रामगढ़ताल में जल्द मिलेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा

    सीएम योगी के दिशानिर्देश पर हुआ है रामगढ़ताल का कायाकल्प, बना शानदार पर्यटन स्थल

    क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात, एक साथ 100 लोग उठा सकेंगे लुत्फ, शुभारंभ शीघ्र

    पंद्रह दिन में हो सकता है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ : जीडीए उपाध्यक्ष

    गोरखपुर, 1 जुलाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुंबई के मरीन ड्राइव सरीखी पहचान अर्जित कर चुका रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के तमाम ब्रांडेड प्रतिष्ठानों की दस्तक तो यहां हो ही चुकी है, जल्द ही यहां पर्यटकों को रामगढ़ताल में ‘फ्लोट’ नाम से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरते रेस्तरां की सुविधा भी मिलने जा रही है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम पूरा हो चुका है और कतिपय औपचारिकताओं को पूरा कर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसका पंद्रह दिन में शुभारंभ करने जा रहा है। लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात होगा।

    दशकों तक उपेक्षित और गंदगी के पर्याय बने रहे रामगढ़ताल पर योगी सरकार ने ऐसी संजीदगी दिखाई कि आज इसकी गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के खूबसूरत व दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में अग्रपंक्ति में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में निखरे और संवरे रामगढ़ताल के साथ पर्यटन व रोजगार का कदमताल विकास की नई तस्वीर पेश करता है। आज यह ताल सैलानियों का मनभावन है तो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम भी। सात साल पहले तक उपेक्षा के शिकार रहे रामगढ़ताल की गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में हो रही है। जिस 1700 एकड़ विस्तृत नैसर्गिक झील में शहर भर की गंदगी गिरती थी, वह सीएम योगी के विजन और उसके अनुरूप हुए विकास कार्यों से ऐसी निखर उठी है कि दूर दूर से लोग उसकी खूबसूरती का दीदार करने आ रहे हैं।

    रामगढ़ताल में पर्यटक 15 दिसंबर 2023 को सीएम योगी के हाथों लोकार्पित ‘लेक क्वीन’ क्रूज की सवारी का आनंद उठा रहे हैं और अब उन्हें जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी मिलने जा रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण 17 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था और अब यह बनकर तैयार हो चुका है। इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 आगंतुक बैठ सकते हैं। इसके अलावा इस पर करीब 50 स्टाफ मौजूद रहेंगे। इसकी डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। जीडीए और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली फर्म की मंशा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम पूरा हो गया है। कोशिश है कि अगले पंद्रह दिन में इसकी सुविधा पर्यटकों के लिए शुरू कर दी जाए।

  • अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न ।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न ।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अभ्यास वर्ग खड्डा (पडरौना) में हुई संपन्न ।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरक्ष प्रांत की चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग (27-30 जून) रविवार को खड्डा (पडरौना) स्थित ‘सरस्वती देवी महाविद्यालय’ में संपन्न हुई। चार दिवसीय “प्रांत अभ्यास वर्ग” का विधिवत शुभारंभ पडरौना जिले के खड्डा में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल, प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री श्री मयंक राय एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री हरिदेव जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
    इस अभ्यास वर्ग में गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक दृष्टि से 17 जिलों से कुल 214 प्रतिनिधि जिसमें 149 छात्र, 32 छात्राएं, 26 शिक्षक व 7 अतिथि ने सहभागिता की। अभाविप की इस प्रांत अभ्यास वर्ग में विभिन्न सामूहिक व गटशः सत्रों के माध्यम से ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण’ में हम अपनी भूमिका कैसे सुनिश्चित करें इस विषय पर व्यापक चर्चा हुई तथा इस वर्ष के आगामी कार्ययोजनाओं का निर्धारण किया गया। अभाविप प्रांत अभ्यास वर्ग में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर व संघ शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन विषय पर कार्यकर्ताओं को उद्बोधन प्राप्त हुआ।
    आज अभाविप की कार्यक्षेत्र आयामों, गतिविधि व कार्य के माध्यम से युवाओं को कृषि, पर्यावरण, सेवा, तकनीकी, शिक्षा, स्टॉर्ट-अप, कला, संस्कृति आदि के माध्यम से समाज के प्रत्येक समुदाय के उत्थान हेतु सशक्त करने का काम कर रही है। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को अभाविप की कार्यपद्धति से परिचित करवाया गया तथा सामाजिक व शैक्षिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अभाविप आज़ादी के 75 वर्ष के पश्चात आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है, इनमें ऐसे प्रशिक्षणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० राजशरण शाही ने कहा कि,” अभाविप की यह सांगठनिक यात्रा छात्र हित व सामाजिक उत्थान के अनंत स्वर्णिम अध्यायों को समेटे हुए है। आगामी दिनों में अभाविप की ऐसी योजना है कि इस अध्याय में ऐसे ही और भी किस्से जुड़े, इसके लिए अधिक चिंतन और समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इन्ही कार्यों के साथ कार्यकर्ता का व्यक्तित्व निर्माण हो, इसपर भी कार्य किया जाएगा जिससे वह कार्यकर्ता ध्येय यात्री के रूप में ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण’ में सार्थक प्रयत्न कर सके।
    अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व का सबसे बड़ा एवं जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते, देश की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए प्रयासरत रहता है। हम व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण करने को प्रतिबद्ध छात्र संगठन हैं।
    अभाविप पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने “संघ के शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन” पर उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय विचार के प्रसार को गति तथा अपने कार्य को अधिक गहराई व विस्तार देने के लिए आज हम ‘पंच परिवर्तन’ की संकल्पना के साथ तैयार है।
    श्री शाही ने कहा कि पंच परिवर्तन में समाज में समरसता का आग्रह, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कुटुंब प्रबोधन, जीवन के हर पक्ष में ‘स्व’ यानी भारतीयता और स्वदेशी का आग्रह और नागरिक कर्तव्यों की दृष्टि से समाज जागरण करने जैसे आयाम हैं।
    प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह ने सभी 17 संगठनात्मक जिलों की विभिन्न घोषणाएं की व प्रांत मंत्री श्री मयंक राय ने अभाविप गोरक्ष प्रांत के आगामी कार्यक्रम और योजनाओं के संबंध में बताया।
    (यह प्रेस विज्ञप्ति गोरक्ष प्रान्त कार्यालय मंत्री राम रमण द्वारा जारी की गयी है)
  • दोपहर के बाद की बड़ी खबरें….

    दोपहर के बाद की बड़ी खबरें….


    ➡लखनऊ- लखनऊ रेल मंडल में टोकन सिस्टम खत्म, टोकन सिस्टम से ट्रेन संचालन पूरी तरह खत्म, बीघापुर रेलवे स्टेशन में काम हुआ पूरा , इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग का काम पूरा हुआ , काम पूरा होने के बाद लिया गया फैसला, लखनऊ मंडल में कुल 198 रेलवे स्टेशन हैं, सभी स्टेशनों पर टोकन सिस्टम समाप्त ,अब ट्रेनों को स्पीड में चलाया जा सकेगा,171 साल तक टोकन सिस्टम से चल रहीं थी ट्रेने.
    ➡लखनऊ- मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के अधिकारियों की बैठक ली, मानसून और बाढ़ संबंधी सीएम योगी ने बैठक की, समीक्षा बैठक में सीएम ने दिशा निर्देश जारी किये , बाढ़ के समय राहत और बचाव जरूरी-सीएम योगी , बेहतर कोऑर्डिनेशन,क्विक एक्शन जरूरी- मुख्यमंत्री, बाढ़ के समय जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता-सीएम, बाढ़ के समय अलर्ट मोड में रहें सभी जिले- मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने की बाढ़ प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, जलशक्ति मंत्री व दोनों राज्यमंत्री निरीक्षण करें-सीएम, फील्ड में जाकर करें व्यवस्थाओं का निरीक्षण-सीएम, बाढ़ की दृष्टि से 24 जिले हैं अतिसंवेदनशील-सीएम , समय से पहले कर लें सारी तैयारी-मुख्यमंत्री योगी, बाढ़ राहत शिविरों में मिलेगा ताजा भोजन-सीएम, राहत सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं- मुख्यमंत्री, बाढ़ के बीच बढ़ती हैं बीमारी-मुख्यमंत्री योगी , राहत शिविरों के लिए गठित करें स्वास्थ्य टीम-सीएम, केंद्रीय एजेंसियों के साथ बनाए रखे तालमेल- मुख्यमंत्री, किसानों की फसल खराब हो तो तत्काल हो क्षतिपूर्ति-सीएम
    ➡लखनऊ- मुख्य सचिव ने लखनऊ के अफसरों को तलब किया , डीएम,नगर आयुक्त,वीसी तीनों अफसर बुलाए गए , लखनऊ में नालों की सफाई को लेकर अभियान चलेगा, नालों की सफाई को लेकर जबरदस्त अभियान चलेगा , मुख्य सचिव ने 24 घंटे युद्ध स्तर पर नाला सफाई के निर्देश दिये.
    ➡मैनपुरी – दिव्यांग महिला के कमरे पर किराएदार कर रहा कब्जा, दबंग किरायेदार नहीं देता है मकान मालिक को किराया, पीड़ित दिव्यांग महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार , किरायेदार से किराया मांगने पर मालिक को देता धमकी , दिव्यांग महिला अपने परिवार के साथ पहुंची एसपी दफ़्तर ,mmशहर कोतवाली के मोहल्ला अग्रवाल का मामला.
    ➡वाराणसी – NEET परीक्षा के पेपर लीक का मामला, सुभासपा MLA बेदीराम के खिलाफ लोगों में आक्रोश, नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, बेदीराम ओपी राजभर का फाइनेंसर है- शशि प्रताप सिंह
    बेदीराम राजभर के कार्यक्रम करता मैनेज- शशि प्रताप, ‘पेपर लीक मामले का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है बेदीराम’, ‘बेदीराम की गिरफ्तारी के बाद कई नए चेहरे होंगे बेनकाब.’
    ➡अमेठी – ट्रक से डीजल चुराते चोर का वीडियो वायरल,मौजूद लोगों के जगने पर 3 चोर हुए फरार , एक को स्थानीय लोगों ने मौके से पकड़ा,सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़ा ,भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र का मामला.
    ➡हमीरपुर- दबंगों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला था युवक का शव, आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल,वीडियो में युवक ने परेशान करने वाले दबंगों के नाम बताए,पुलिस ने 4 दबंगों पर आत्महत्या के मामले में दर्ज किया केस, चिकासी थाना क्षेत्र के बिलगांव डांडा इलाके का मामला.
    ➡अमरोहा- अमरोहा जिले में BNS के तहत पहला मुकदमा दर्ज, किसान की करंट की चपेट में आकर हुई थी मौत, पड़ोसी ने पशु से फसल को बचाने के लिए की थी तारबंदी, किसान की मौत के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, प्रदेश में नए कानून के साथ पहला मुकदमा हुआ दर्ज , रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर का मामला
    ➡बलिया – गैस एजेंसी में फर्जी तरीके से खाता खोल करोड़ की हेराफेरी, एक पार्टनर ने दूसरे पार्टनर पर लगाया फर्जीवाड़ा का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर कर पार्टनर ने दूसरे बैंक में खोला खाता- पार्टनर, 3 सालों से फर्जी खाते में हुआ करोड़ों का लेनदेन, सूचना होने पर बैंक मैनेजर ने फर्जी खाते को किया फ्रिज, पीड़ित राजेंद्र ने महिला पार्टनर शालिनी के खिलाफ दी तहरीर, बलिया शहर स्थित विजय HP गैस एजेंसी का मामला.
    ➡झांसी – झांसी में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग , सीमेंट कम्पनी के गोदाम में लगी आग , गोदाम में रखी थी एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि, लाखों की कीमत का माल जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू , नवाबाद क्षेत्र के 48 चेम्बर्स के पास की घटना
    ➡देहरादून – नेशनल डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह , कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजन, स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार रहे मौजूद , केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सूचना महानिदेशक भी रहेंगे मौजूद , दीप प्रज्वलित कर प्रेम चंद अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
    ➡दिल्ली- मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक का बयान, NEET मामले में छात्रों के साथ अन्याय हुआ है-हरेंद्र ,सरकार छात्रों की बात को नहीं सुन रही है-हरेंद्र मलिक,‘नये आपराधिक क़ानून बार एसोसिएशन सही बता पाएगा’
    ➡दिल्ली- शपथ लेने के बाद सपा सांसद अफज़ाल का बयान, जीत हुई है आज, जिसमें जनता ने वोट दिया-अफजाल, दूसरी जीत आज जिसमें मैंने शपथ लिया-अफजाल, यूपी सरकार 2027 से पहले गिर जायेगी-अफजाल, विधानसभा चुनाव का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा-अफजाल, कानून अच्छा-खराब नहीं होता है-अफजाल अंसारी, कानूनों का दुरूपयोग किया जाता है-अफजाल अंसारी, नये कानून की दुरूपयोग होने की संभावना ज्यादा है-अफजाल, सरकार भेदभाव करती है-अफजाल अंसारी , एक तरफ कांवड़ यात्रा में व्यवस्था सरकार करती है-अफजाल, दूसरी तरफ भेदभाव किया जाता है-अफजाल अंसारी
  • NIA ने दी इंजीनियर राशिद को शपथ लेने की मंज़ूरी

    NIA ने दी इंजीनियर राशिद को शपथ लेने की मंज़ूरी

    NIA ने दी इंजीनियर राशिद को शपथ लेने की मंज़ूरी, अफ़ज़ाल अंसारी को स्पीकर ने दिलायी शपथ
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख़ अब्दुल राशिद उर्फ़ इंजीनियर राशिद को संसद सदस्य पद की शपथ लेने के लिए अनुमति दे दी है. मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज चंद्र जीत सिंह इस मामले में एक आदेश जारी करेंगे.
    बारामुला से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव जीतने वाले इंजीनियर राशिद को साल 2017 में आतंकी वित्तपोषण के मामले में गिरफ़्तार किया गया था. संसद सदस्य की शपथ लेने और अपने कामकाज को संभालने के लिए राशिद ने अदालत में अंतरिम ज़मानत या हिरासत में पैरोल के लिए याचिका दायर की थी.
    22 जून को अदालत ने मामले को स्थगित करते हुए एनआईए से जवाब दाखिल करने के लिए कहा था. सोमवार को एनआईए के वकील ने कहा कि राशिद को इन शर्तों पर ज़मानत दी गई है कि वो न तो मीडिया से बात करेंगे और वो अपने सारे काम एक ही दिन में खत्म कर लें.
    वहीं ग़ाज़ीपुर से समाजवादी पार्टी की टिकट पर जीतकर आए सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने भी सोमवार को शपथ ली. कुछ कानूनी मामलों के कारण वो पहले शपथ नहीं ले पाए थे. सोमवार को उन्हें स्पीकर ओम बिरला ने शपथ दिलायी. अफ़ज़ाल अंसारी ने स्पीकर ओम बिरला का आभार जताया.
    साथ ही नए आपराधिक कानूनों पर अंसारी ने कहा कि ये कानून तो पहले से ही थे सरकार ने सिर्फ़ नाम बदले हैं.
    अफ़ज़ाल ने कहा, “कुछ नाम बदले हैं बाकी कानून में क्या बदलाव किया गया है उसका अध्ययन किया जाएगा…कानूनविद और उसके जानकार…हर कानून अच्छा होता है…उसका दुरुपयोग जो किया जाता है वो बुरा होता है…इस सरकार में लगातार कानून का दुरुपयोग होता रहा है…पुराने कानून का भी दुरुपयोग किया गया अब नए कानून का भी दुरुपयोग नहीं करेंगे वो देखना होगा.”
    कई सांसदों ने संसद सदस्य पद की शपथ नहीं ली थी जिसमें इंजीनियर राशिद, अफ़ज़ाल अंसारी, अमृतपाल सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल थे.
  • बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग

    बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग

    Lucknow- IAS अनिल कुमार सिंह CDO महाराजगंज बनाये गये
    IAS हिमांशु CDO हापुड़ बनाये गये
    IAS अभिषेक कुमार 2020 CDO लखीमपुर खीरी बनाये गये
    राम सुमेर गौतम बनाये गए औरैया के CDO
    आईएएस सन्तोष कुमार राय सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष यानी वीसी बनाए गए हैं। अनुराग यादव सचिव नियोजन से सचिव कृषि बनाए गए हैं। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव ऊर्जा को पंचायतीराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    माना जा रहा है कि आज सोमवार से एक बार फिर से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर शुरू होगा
    प्रदेश के नए मुख्य सचिव अपने हिसाब से आईएएस अफसरों को व्यवस्थित करेंगे। इससे प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी की स्थिति काफी बदली हुई नजर आएगी। बता दें कि यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने रविवार को ही चार्ज संभाला है। दुर्गा शंकर मिश्रा के रिटायर होने पर योगी सरकार ने सीनियर आईएएस मनोज कुमार सिंह को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया है।
  • दस्तक/ संचारी अभियान का शुभारंभ

    दस्तक/ संचारी अभियान का शुभारंभ

    आज दस्तक/ संचारी अभियान का शुभारंभ मेयर डाक्टर मंगलेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया साथ में सभी अपर सी एम , डी एम ओ उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, एस एम ओ जेई ए ई एस कंसल्टेंट,सभी पार्टन एजेंसियां मीडिया कर्मी,स्टाफ नर्स एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
  • आपदा से समबंधित जानकारिया

    आपदा से समबंधित जानकारिया

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर के
    समस्त आपदा मित्र
    समस्त आपदा सखी
    समस्त मास्टर प्रशिक्षक एवं
    समस्त स्वयं सेवकगण
    आप अवगत है कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल चार व्यक्तियों की मृत्यु आकाशीय विद्युत/वज्रपात के कारण हुई है जो की अत्यंत दुखद है। आकाशीय विद्युत से होने वाली मृत्यु को न्यून किया जा सकता है जिस हेतु निम्नांकित सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है:-
    1. मौसम खराब होने पर जलाशयों के समीप कोई व्यक्ति न जाए।
    2. एकल वृक्ष के नीचे शरण ना ले
    3. मौसम खराब होने पर हाथ में कोई धातु जैसे हसुआ, गडासी, कुल्हाड़ी आदि लेकर भ्रमण ना करें।
    4. घर के बाहर मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें।
    5. तत्काल किसी पक्के मकान में शरण ले।
    6. दामिनी एप अपने फोन पर डाउनलोड करें और मौसम खराब होने पर यात्रा से पूर्व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का निरीक्षण अवश्य करें।
    7. यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर है और आकाशीय बिजली की चपेट में आने की संभावना है तो वह तत्काल दोनों पर सटाकर, कान को बंद करते हुए ऊकड़ू बैठ जाए।
    आप सभी से अपेक्षित है कि उक्त सूचनाओं को समुदाय स्तर पर बैठक कर, विद्यालयों में प्रशिक्षण देकर तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाएं और आकाशीय विद्युत से होने वाली जनहानि को न्यून करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। आपका यह प्रयास निश्चित तौर पर जीवन रक्षक सिद्ध होगा।
    विनीत कुमार सिंह
  • लखनऊ: 5 KD सीएम आवास पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…

    लखनऊ: 5 KD सीएम आवास पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…


    कांवड़ यात्रा-मोहर्रम को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग
    मुख्य सचिव मनोज कुमार,प्रमुख सचिव गृह दीपक कुमार…
    DGP प्रशांत कुमार,ADG एलओ ऑर्डर अमिताभ यश रहे मौजूद
    नगर विकास विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद.
  • CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था

    CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था

    उत्तर प्रदेश-
    CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के संबंध में रविवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को दिशा निर्देश जारी किये –
    स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता सामूहिक जिम्मेदारी-CM
    कांवड़ यात्रा हो या मुहर्रम, आस्था का सम्मान, नई परंपरा को अनुमति नहीं-CM
    दूसरे की धार्मिक भावना को आहत करने वालों के साथ कड़ाई से निपटें-CM
    धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं-CM
    कांवड़ यात्रा का पारंपरिक हिस्सा है नृत्य-संगीत, लेकिन तय सीमा से अधिक तेज न बजाएं-CM
    अंतर्विभागीय समन्वय के साथ 01 से 31 जुलाई तक चलेगा प्रदेशव्यापी संचारी रोग अभियान..
    संचारी रोग नियंत्रण अभियान में इस बार स्टॉप डायरिया का संकल्प भी शामिल..
    ओवरसाइज डीजे हो या ताजिया को नहीं मिलेगी अनुमति..
    कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि का खरीद-बिक्री न हो-CM
    अगले तीन माह तक न हो स्वास्थ्य विभाग और बाढ़ राहत एवं बचाव से जुड़े अधिकारियों/ कर्मचारियों का स्थानांतरण-CM
    प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के भाव से जुड़ेगा उत्तर प्रदेश-CM